-
विधायक ललित चंद्राकर और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में जनसंपर्क
-
2047 तक विकसित भारत बनाने का दिलाया संकल्प
दुर्ग/उतई (रोहितास सिंह भुवाल)।
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत समूचे देश में चल रहे घर-घर संपर्क अभियान की कड़ी में उतई नगर पंचायत में भाजपा ने मंडल स्तरीय पदयात्रा निकाली। इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर और भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने नगर भ्रमण कर दुकानदारों और आम नागरिकों को स्वदेशी वस्तुएं खरीदने और उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भरता
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है और इस लक्ष्य की प्राप्ति का मार्ग आत्मनिर्भर भारत से होकर गुजरता है। उन्होंने बताया कि 90 दिनों के इस अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को स्वदेशी उत्पादों का समर्थन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी गिरेश साहू, जिप सदस्य गायत्री वर्मा, श्रद्धा साहू, मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, महामंत्री प्रवीण यदु, चंदु देवांगन, नपा अध्यक्ष सरस्वती साहू, उपाध्यक्ष शिव नारायण देशमुख, सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा व रोहित साहू शामिल हुए।
इसके अलावा पार्षद सोनू राजपूत, लक्ष्मी नारायण साहू, संगीता रजक, सतीश चंद्राकर, अनिता गढ़े, सुनीता चंद्राकर, लता सोनवानी, मंडल उपाध्यक्ष विमला कामड़े, सोसायटी अध्यक्ष (मचांदुर) फलेन्द्र सिंह राजपूत, सरपंच करण सेन, पूर्व जनपद अध्यक्ष चन्द्रशेखर बंजारे, ममता चंद्राकर, एकता चंद्राकर, रंजना चंद्राकर, दिलीप ठाकुर, रुपेश पारख, ओ.पी. चंद्राकर, गिरीश शर्मा, कांति साहू, बृजमोहन साहू, सोहन रिगरी, सुखित यादव व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।










