Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मोदी ने किया शेख मोहम्मद बिन जायद का स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी यूएई राष्ट्रपति स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी और प्रगाढ़ मित्रता का एक भव्य नजारा आज राजधानी दिल्ली में देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर नई दिल्ली हवाई अड्डे पर यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आत्मीय स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री ने यूएई के राष्ट्रपति की अगवानी की और गले लगकर उनका स्वागत किया। इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए इस यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों के लिए ऐतिहासिक बताया।

प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं अपने भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का हवाई अड्डे पर स्वागत करने गया। उनकी यात्रा भारत-संयुक्त अरब अमीरात की मजबूत मित्रता के प्रति उनके महत्व को दर्शाती है। मैं उनके साथ चर्चाओं के लिए उत्सुक हूं।”

 

विशेषज्ञों के अनुसार, राष्ट्रपति नाहयान की यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापारिक, रक्षा और सांस्कृतिक संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाएगी। आगामी बैठकों में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर मुहर लगने की संभावना है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow