Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कुथरेल में क्रिकेट का रोमांच: चौकों-छक्कों की बारिश के बीच वार्ड 18-20 ने जीती पहली ‘सभापति ट्रॉफी’, आसमान में हुई भव्य आतिशबाजी

Kuthrel Cricket Tournament

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Kuthrel Cricket Tournament Kuthrel Cricket Tournament

दुर्ग/ कुथरेल (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्र ग्राम कुथरेल स्थित ऐतिहासिक रामलीला मैदान एक बार फिर खेल और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। अवसर था “सभापति ट्रॉफी वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता” के भव्य समापन का। इस रोमांचक फाइनल मुकाबले में कुथरेल के वार्ड 18-20 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वार्ड 1-2 को मात देकर पहली ‘सभापति ट्रॉफी’ अपने नाम कर ली।

इस पूरे आयोजन के सूत्रधार जनपद पंचायत दुर्ग के सभापति लोमेश चंद्राकर ‘रिंकू’ रहे, जिनके कुशल नेतृत्व में यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक बन गई। 18 से 22 मार्च तक चले इस क्रिकेट महाकुंभ में जंजगिरी, भानपुरी और कुथरेल सहित कुल 26 टीमों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन दुर्ग जनपद सीईओ रूपेश पाण्डेय ने खुद बल्ला थामकर किया था।

अंतिम ओवर तक चला रोमांच

फाइनल मुकाबला वार्ड 18-20 कुथरेल और वार्ड 1-2 के बीच खेला गया, जो अंतिम गेंद तक रोमांच से भरपूर रहा। खचाखच भरे रामलीला मैदान में दर्शकों के बीच दोनों टीमों ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। सांसें थाम देने वाले इस मुकाबले में अंततः वार्ड 18-20 ने खिताबी जीत दर्ज की।

विजेता टीम को 20,000 रुपये की नगद राशि और आकर्षक ट्रॉफी दी गई, जबकि उपविजेता वार्ड 1-2 की टीम को 10,000 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। जीत के बाद मैदान में भव्य आतिशबाजी की गई और जश्न मनाया गया।

इन खिलाड़ियों ने जीते व्यक्तिगत पुरस्कार:

  • मैन ऑफ द सीरीज: साकेत चंद्राकर (रेंजर साइकिल)

  • बेस्ट बॉलर: देवेंद्र चंद्राकर

  • बेस्ट विकेटकीपर: राजू देशमुख

  • बेस्ट फील्डर: दिनेश यादव

  • बेस्ट बैट्समैन: भारत मानिकपुरी

  • बेस्ट अंपायर: जितेन्द्र सिन्हा

विधायक और छॉलीवुड स्टार मन कुरैशी ने बढ़ाया उत्साह

समापन समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मन कुरैशी अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए चिरपोटी सरपंच पूजा चंद्राकर, कुथरेल सरपंच गीता गजपाल, कोड़िया सरपंच खुमान निषाद, कोकड़ी सरपंच युगल किशोर और जांजगीरी सरपंच गीता नेताम सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यूट्यूब पर हुआ सीधा प्रसारण

इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण “108 लाइव” यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया गया, जिससे दूर-दराज के खेल प्रेमियों ने भी मैच का आनंद लिया। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सुरक्षा व व्यवस्था में अहम योगदान दिया।

अंत में आयोजक लोमेश चंद्राकर ने सभी अतिथियों, आयोजन समिति, मीडिया और सहयोगियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना है और भविष्य में भी ऐसे बड़े आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow