CUET UG 2026 Admit Card का इंतजार कर रहे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट के अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक अहम अपडेट जारी किया है। एजेंसी ने उन छात्रों के संशोधित एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) जारी कर दिए हैं, जिनकी परीक्षा तिथियों में हाल ही में बदलाव किया गया था। प्रभावित उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
बकरीद के कारण स्थगित हुई थी परीक्षा
ज्ञात हो कि एनटीए (NTA) ने 24 मई 2026 को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के तहत 28 मई 2026 को दोनों शिफ्टों में आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की गई थी। एजेंसी ने स्पष्ट किया था कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) की तारीख में हुए बदलाव के कारण यह परीक्षा कार्यक्रम संशोधित करना पड़ा है।
- यह भी पढ़े: नीट पेपर लीक: छात्रों की टूटी उम्मीदें, विधायक देवेंद्र यादव ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
CUET UG 2026 Admit Card: क्या है नया शेड्यूल?
अब संशोधित कार्यक्रम के तहत यह स्थगित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी:
-
पहला चरण: 31 मई 2026 को आयोजित होगा। इस दिन की परीक्षा के लिए CUET UG 2026 Admit Card आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
-
दूसरा चरण: 6 जून और 7 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। एनटीए ने कहा है कि इन तिथियों के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
बता दें कि सीयूईटी यूजी 2026 की यह प्रवेश परीक्षा 11 मई 2026 से शुरू हुई थी और यह जून के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी। देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ यह परीक्षा कुछ विदेशी केंद्रों पर भी आयोजित की जा रही है।
15.68 लाख छात्रों ने कराया है पंजीकरण
इस वर्ष परीक्षा का पैमाना काफी बड़ा है। करीब 15.68 लाख छात्रों ने सीयूईटी के लिए पंजीकरण कराया है। चुकी उम्मीदवारों को अधिकतम पांच विषय चुनने की अनुमति दी गई थी, इसी वजह से लगभग 12,906 अलग-अलग विषय संयोजनों के लिए करीब 67.5 लाख टेस्ट सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
ऐसे डाउनलोड करें अपना नया CUET UG 2026 Admit Card
छात्र अपना नया हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
cuet.nta.nic.inपर जाएं। -
होमपेज पर जाकर “CUET UG 2026 Rescheduled Exam Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (या जन्मतिथि) दर्ज करें।
-
लॉगिन करते ही आपका नया एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।










