Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एलन मस्क ने भारत की जन्म दर पर जताई चिंता

एलन मस्क और भारत की जन्म दर से जुड़े आंकड़े

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एलन मस्क और भारत की जन्म दर से जुड़े आंकड़े

नई दिल्ली (omdarpan न्यूज़ डेस्क)।

दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क ने भारत की जन्म दर को लेकर चिंता जताई है। मस्क ने कहा है कि भारत की जन्म दर अब उस स्तर से नीचे पहुंच गई है, जो किसी देश की आबादी को स्थिर बनाए रखने के लिए जरूरी मानी जाती है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए यह बात कही और भारत की बदलती जनसांख्यिकीय स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की।

एएफ पोस्ट के अनुसार, भारत में पहली बार कुल प्रजनन दर (टोटल फर्टिलिटी रेट – टीएफआर) देश के इतिहास में काफी नीचे पहुंच गई है। चौंकाने वाले आंकड़ों के मुताबिक, केवल एक दशक में ही यह दर 2.3 से घटकर 1.9 पर आ गई है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि देश की राजधानी दिल्ली के हालात और भी अलग हैं। दिल्ली में प्रजनन दर गिरकर अब 1.2 तक पहुंच गई है, जो फिनलैंड जैसे कई विकसित देशों की दर से भी कम है। भारत की जन्म दर में दर्ज की गई यह ऐतिहासिक गिरावट भविष्य के जनसांख्यिकीय बदलावों की स्पष्ट तस्वीर पेश कर रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow