Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग: आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा रोपण, कुपोषण के खिलाफ शुरू हुआ जनआंदोलन

दुर्ग में आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा रोपण अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • शहर के 222 आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा रोपण के जरिए कुपोषण मिटाने और जनजागरूकता फैलाने का रखा लक्ष्य 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग। प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ी मुहिम शुरू हुई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘सुपोषण वृक्ष–मुनगा’ अभियान छेड़ा है। महापौर अलका बाघमार ने पोलसाय पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पौधा रोपकर इसका शुभारंभ किया।

222 केंद्रों पर रोपण का लक्ष्य

नगर निगम क्षेत्र के सभी 222 आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा के पौधों का रोपण होगा। यह मुख्यमंत्री की मंशानुसार संचालित अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य मुनगा के पौष्टिक गुणों के प्रति जनता को जागरूक करना है। इसे एक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है।

मुनगा में पोषक तत्वों का भंडार

महापौर अलका बाघमार ने मुनगा को ‘सुपोषण का वृक्ष’ बताया। इसकी पत्तियों और फलियों में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन प्रचुर मात्रा में होता है। यह विटामिन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का स्रोत है। इसके नियमित सेवन से बच्चों और धात्री माताओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

न्योता भोज और सुपोषण किट वितरण

आंगनबाड़ी केंद्रों में तिथि न्योता भोज का आयोजन भी हुआ। महापौर और जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को खीर-पुरी परोसी। साथ ही बच्चों को सुपोषण किट वितरित की गई। महापौर ने ‘घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, नीलेश अग्रवाल, शशि साहू उपस्थित रहे। पार्षद रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, सुरूचि उमरे, सरिता चन्द्राकर, गौरव शर्मा, तेखन सिन्हा सहित महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिता सिंह भी मौजूद रहीं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow