Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महतारी वंदन और वय वंदन से सुकमा में बदली भूरी देवी की जिंदगी, विष्णु देव साय सरकार की योजनाओं का जमीनी असर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • छिंदगढ़ के कूकानार में महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक आजादी

  • घर पहुंचकर बनाया गया 5 लाख का आयुष्मान कार्ड

✍️ विशेष संवाददाता

सुकमा | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब प्रदेश के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं। सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कूकानार की निवासी भूरी देवी का परिवार इन योजनाओं के लाभ का प्रत्यक्ष उदाहरण बन गया है। महतारी वंदन योजना के जरिए मिली वित्तीय सहायता और वय वंदन आयुष्मान कार्ड से प्राप्त स्वास्थ्य सुरक्षा ने इस परिवार के जीवन को नया संबल और आत्मविश्वास प्रदान किया है।

महतारी वंदन योजना से सुधरा घर का बजट

महतारी वंदन योजना के तहत भूरी देवी के बैंक खाते में हर महीने नियमित रूप से सहायता राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि के माध्यम से वे अपने घरेलू खर्चों और परिवार की बुनियादी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं। इस वित्तीय मदद का उपयोग बच्चों के बेहतर पोषण, खान-पान और बेटी के भविष्य के लिए बचत करने में किया जा रहा है। नियमित आय के इस स्रोत से भूरी देवी में आर्थिक आत्मनिर्भरता आई है, जिससे वे अब परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

 स्वास्थ्य विभाग ने घर पहुंचकर बनाया आयुष्मान कार्ड

स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में भी शासन की सक्रियता का लाभ इस परिवार को मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वयं भूरी देवी के घर पहुंचकर उनका वय वंदन आयुष्मान कार्ड बनाया। इस योजना के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। घर पर ही कार्ड बनने से परिवार को यह सुनिश्चित हुआ है कि भविष्य में किसी भी बीमारी के उपचार के लिए उन्हें आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

वनांचल में शासन के प्रति बढ़ा विश्वास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील कार्यप्रणाली से वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। नियमित आर्थिक मदद और स्वास्थ्य गारंटी के मेल ने ग्रामीण परिवारों के लिए एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच तैयार किया है। भूरी देवी का परिवार अब अपनी आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से मुक्त होकर एक बेहतर जीवन की ओर अग्रसर है, जो राज्य सरकार की योजनाओं की जमीनी सफलता को दर्शाता है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow