Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात, सीएम विष्णु देव साय ने किया SBI शाखा और विकास कार्यों का आगाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • पंडरीपानी, अंबाकछार और सीमाबाड़ी में बनेंगे मिनी स्टेडियम

  • सीएम ने दी विकास परियोजनाओं की मंजूरी

✍️ डिजिटल डेस्क
पंडरीपानी |
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले पंडरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखा और भवन का उद्घाटन किया। इस कदम से क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। डिजिटल दौर में बैंकिंग सेवाओं को ग्रामीणों के करीब ले जाने के उद्देश्य से इस शाखा की शुरुआत की गई है।

60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

विष्णु देव साय ने जानकारी दी कि पंडरीपानी और इसके आसपास के करीब 60 गांवों के हजारों ग्रामीणों को अब अपने घर के पास ही बैंकिंग, ऋण, बीमा और वित्तीय सेवाओं की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों के लिए आर्थिक अवसर बढ़ेंगे। साथ ही स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए भी वित्तीय पहुंच काफी आसान हो जाएगी।

मिनी स्टेडियम और सड़कों की घोषणा

क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए विष्णु देव साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने पंडरीपानी, अंबाकछार और सीमाबाड़ी में मिनी स्टेडियम बनाने का एलान किया। इसके साथ ही इन इलाकों में सड़क निर्माण, मंगल भवन और अन्य विकास कार्यों की सौगात दी गई है, जिससे बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow