लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

वार्ड आरक्षण के बाद प्रत्याशियों के नाम तय करेगी आप, स्थानीय चेहरों को मिलेगा मौका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग। दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निगम में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया 9 सितंबर को पूरी की जाएगी। इसके बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

इस बार रिसाली में मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय होने के आसार हैं। तीनों ही दलों ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी ने वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर फोकस किया है।

स्थानीय चेहरा बनेगा महापौर प्रत्याशी

आप के प्रदेश संगठन मंत्री एवं दुर्ग संभाग चुनाव प्रभारी संजीत विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। वार्ड आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों के चयन और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। पार्टी ऐसे सक्रिय चेहरों को मौका देगी जो जनता के बीच रहकर स्थानीय समस्याओं को उठाते रहे हैं। महापौर उम्मीदवार रिसाली क्षेत्र का ही स्थानीय व्यक्ति होगा।

भाजपा सरकार आते ही मैनेजमेंट खत्म

वर्तमान महापौर के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय महापौर सक्रिय थे, लेकिन भाजपा सरकार आते ही मैनेजमेंट खत्म हो गया। कई कांग्रेस पार्षद भाजपा में चले गए और विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow