लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सड़क किनारे खरीदा फूटू, 1200 रुपए किलो चुकाई कीमत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला। सांसद ने सड़क किनारे एक स्ट्रीट वेंडर से फूटू खरीदा।

उन्होंने यह खरीदारी किसी बड़े मॉल या दुकान के बजाय सड़क किनारे बैठे स्थानीय विक्रेता से की। सांसद का यह अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फूटू का खास महत्व है। बारिश के मौसम में मिलने वाले इस मशरूम का लोग सालभर इंतजार करते हैं।

1200 रुपए किलो तक पहुंचा दाम

वर्तमान में बाजार में फूटू करीब 1200 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। कीमत अधिक होने के बावजूद इसके खास स्वाद के कारण इसकी मांग बनी रहती है।

फूटू को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, सेलेनियम और बी-विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल पारंपरिक व्यंजनों में लंबे समय से होता आ रहा है।

जंगली मशरूम की पहचान जरूरी

जानकारों के मुताबिक जंगली मशरूम की सही पहचान जरूरी है, क्योंकि सभी प्रजातियां खाने योग्य नहीं होतीं। ऐसे में केवल सही पहचान और विश्वसनीय स्रोत से प्राप्त फूटू का ही सेवन करना चाहिए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow