Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रतापपुर वनपरिक्षेत्र में अवैध रूप से छुपाई गई कीमती लकड़ियों का जखीरा बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

 

 

  • हाथी के 13 टुकड़े करने वाले आरोपी के घर से मिली कीमती लकड़ियों की बड़ी खेप, वन और पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई

पंकज शुक्ला /अंबिकापुर

सरगुजा संभाग के प्रतापपुर वनपरिक्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अवैध रूप से कटे हुए जंगलों की कीमती लकड़ियों का जखीरा आरोपी के घर से बरामद किया गया है। वन परिक्षेत्र घुइ रेंज के अंतर्गत हुई इस कार्रवाई में वन विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मारकर 46 नग विशाल पेड़ों की कीमती लकड़ियों को जप्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपी राम किशुन, जो पहले हाथी के 13 टुकड़े करने के मामले में भी दोषी पाया गया था और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था, को रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के अन्य साथी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी अक्षय लाल कारपेंटर ने बताया कि आरोपी और उसके साथियों द्वारा पहले भी हाथियों को टुकड़े-टुकड़े कर दफना देने का मामला सामने आया था।

इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग और पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। वन विभाग और पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच में जुट गए हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment