Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गौरेला में सात साल पुराने हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

गौरेला। 

गौरेला के दौंजरा गांव में वर्ष 2017 में खेत पर बनी कुटिया में अपने तीन साल के बच्चे के साथ सो रहे किसान गोपाल सिंह पेंद्रो की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया था। सात साल बाद अब इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि गोपाल सिंह पेंद्रो का बड़ा भाई भारत सिंह पेंद्रो अक्सर शराब के नशे में घर लौटता था, जिससे परिवार में विवाद की स्थिति बनती रहती थी। भारत सिंह का अपने पिता व छोटे भाई गोपाल के साथ अक्सर झगड़ा होता था। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि कई बार गोपाल और उनके पिता ने भारत को घर पर बांध कर भी रखा था। इस कारण भारत के मन में अपने छोटे भाई गोपाल के प्रति गहरी दुश्मनी घर कर गई थी।

घटना की रात, इस दुश्मनी का अंततः परिणाम सामने आया। भारत सिंह पेंद्रो ने अपने साथी शोभनाथ के साथ मिलकर अपने भाई गोपाल की हत्या कर दी। यह मामला कई वर्षों तक ठंडे बस्ते में पड़ा रहा, लेकिन पुलिस की सख्त जांच व प्रयासों से अब इस घटना का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी ने सात साल पुराने इस हत्याकांड के रहस्य से पर्दा हटा दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment