Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पंचशील पार्क में बुजुर्ग व्यवसायी की हत्या, आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

नई दिल्ली।

पंचशील पार्क इलाके में 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यवसायी रोहित अलघ की हत्या का मामला अब हल हो गया है। पुलिस ने आरोपी अभय सिकरवार को तीन दिन के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ग्वालियर (मध्य प्रदेश) निवासी अभय सिकरवार के रूप में हुई है, जो मृतक के किरायेदार का पूर्व सहायक है।

पुलिस ने बताया कि अभय सिकरवार ने अपने प्रेमिका के साथ जीवन बिताने के लिए व्यवसायी के घर चोरी करने की नीयत से प्रवेश किया था। इस दौरान जब रोहित अलघ की नींद खुल गई और उन्होंने विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उनकी निर्मम हत्या कर दी।

500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए

पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी तक पहुंचने के लिए करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

तीसरी मंजिल पर काम करता था आरोपी

अभय सिकरवार, जो तीसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार का पूर्व घरेलू सहायक था, उसे मृतक के घर की सारी जानकारी थी। वह जानता था कि रोहित अलघ घर में अकेले रहते हैं, और इसलिए वह आसानी से चोरी करने की योजना बना रहा था।

आरोपी की प्रेमिका के साथ जीवन बिताने की थी इच्छा

आरोपी पर कर्ज का बोझ था और वह अपनी प्रेमिका के साथ एक नया जीवन शुरू करने की योजना बना रहा था। इसके लिए उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। उसने कुछ दिन पहले ही चोरी की योजना बनाई थी और रविवार देर रात उस योजना को अंजाम देने के लिए रोहित अलघ के घर घुसा। चोरी के दौरान जब कारोबारी की नींद खुली, तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ, और आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में रोहित अलघ की मौत हो गई।

पुलिस की थ्योरी में बदलाव

इस मामले में पुलिस की शुरुआती थ्योरी भी बदल गई। पहले पुलिस ने कहा था कि घर के अंदर लूट या चोरी नहीं हुई थी और यह बाहरी अपराधी का काम हो सकता है। बाद में जांच में यह सामने आया कि आरोपी बाहरी व्यक्ति था और उसने हत्या की। पुलिस अभी अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि इस अपराध में किसी और की संलिप्तता है या नहीं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment