Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पटाखा विवाद में बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


जांजगीर-चांपा।

जांजगीर-चांपा जिले के नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हाईबंद में 25 दिसंबर को नवजात शिशु के जन्म के मौके पर अजय यादव द्वारा पटाखे फोड़ने का जश्न मनाया जा रहा था। इस दौरान बुजुर्ग प्रदीप तिवारी के घर की महिलाओं ने पटाखा दूर फोड़ने का अनुरोध किया।

महिलाओं के अनुरोध पर अजय यादव ने झगड़ा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख बुजुर्ग प्रदीप तिवारी ने हस्तक्षेप किया, लेकिन अजय ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद बस्ती में अजय का झगड़ा हुआ, और बुजुर्ग प्रदीप तिवारी भी वहां पहुंचे। अजय यादव ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की।

हमले में घायल हुए प्रदीप तिवारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान 28 दिसंबर को उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच जारी है।

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow