Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जिला बस्तर पुलिस की सक्रियता: 58 बालक/बालिकाओं की बरामदगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow
  • पुलिस की विशेष अभियान से लापता बालक/बालिकाओं की बरामदगी में महत्वपूर्ण सफलता

बस्तर (कौशल संदुजा)

विगत छः महीनों में जिला बस्तर पुलिस ने 48 लापता बालक और बालिकाओं को सफलतापूर्वक बरामद किया। इनमें जुलाई माह में 10 लापता बच्चों की बरामदगी शामिल है। वर्ष 2024 के पहले सात महीनों में कुल 58 बालक और बालिकाओं को पुनः उनके परिवारों से मिलवाया गया है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन में जिला बस्तर पुलिस ने गुम हुए बालक और बालिकाओं के मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने विषम परिस्थितियों में भी विभिन्न जिलों और राज्यों से बालक/बालिकाओं को बरामद किया और उन्हें उनके परिवारों को सौंपा।

विशेष मामले:

  1. थाना बकावण्ड: 17 जनवरी 2024 को थाना बकावण्ड में 17 वर्षीय बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले जाने के संदेह में अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। फोटो और इश्तेहार के माध्यम से पता साजी की गई। महत्वपूर्ण स्थानों पर इश्तेहार चस्पा किया गया और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबा, लाज, धर्मशाला इत्यादि स्थानों पर सघन तलाशी ली गई। परिणामस्वरूप, 1 अगस्त 2024 को आंध्र प्रदेश से गुम बालिका और आरोपी सोन सिहं ठाकुर को बरामद किया गया। आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए थे।
  2. थाना भानपुरी: 22 जून 2024 को थाना भानपुरी में 17 वर्षीय बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले जाने के संदेह में अपराध क्रमांक 106/2024 धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया। फोटो और इश्तेहार के माध्यम से पता साजी की गई। महत्वपूर्ण स्थानों पर इश्तेहार चस्पा किया गया और सघन तलाशी की गई। 2 अगस्त 2024 को गुम बालिका और आरोपी संतोष कुमार सोरी को आंध्र प्रदेश से बरामद किया गया। आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए थे।
omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment