Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गंज मंडी काम्प्लेक्स की दुकानों का आबंटन शुरू: दस्तावेज जमा के साथ प्रीमियम जमा करें, नगर निगम ने की अपील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

गंज मंडी काम्प्लेक्स की दुकानों का आबंटन शुरू कर दिया गया है। दुकानों के टेंडर पश्चात् प्रीमियम राशि जमा करने के लिए संबंधित पक्षों को नगर पालिक निगम द्वारा पत्र भेजा गया है। निगम ने अपील करते हुए कहा है कि जिनको अब तक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, वे नगर निगम कार्यालय में संपर्क करें एवं अतिशीघ्र प्रीमियम राशि जमा करें।

गौरतलब है कि गंज मंडी में सी मार्ट की 6 दुकानों में व्यवसाय शुरू कर दिया गया है। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने सूचित किया कि दुकानों के आबंटन के लिए निम्नलिखित आवेदकों को जल्द से जल्द नगर निगम कार्यालय में पहुँचकर प्रीमियम राशि जमा करनी होगी:

साहिल हुसैन, सुखलाल चक्रधारी, धनश्री भानुशाली, मोहम्मद वसीम, डॉ. ममता राय, मनोज गुप्ता, मनोज शर्मा, हर्ष जैन, मुरली शर्मा, कालीकृष्ण यादव, लक्ष्मी कांत राजपूत, गोपी शर्मा, भुनेश्वर परासर, शशि सोनी, शब्बीर चौहान, कुमारी मोहनी राखोडे, अशोक राखोडे, अंकित मनहरे, भारती छाजड़े जैन, लिनादेवी जैन, प्रीति जैन, और राजू लाल साहू।

निगम ने सभी आबंटित दुकानदारों से अपील की है कि वे समय रहते दस्तावेज जमा करें और अपने आबंटन के लिए प्रीमियम राशि का भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि आगे की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment