- भाजपा युवा मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर साधा निशाना
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनिकेत यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुए शराब घोटाले के मामले में ईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किए जाने से भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी बौखला गई है।
अनिकेत यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्व मंत्री मंत्री टंक राम वर्मा से एक प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग की थी।
- बेटे पर जांच तो क्यों विरोध?
अनिकेत यादव ने सवाल उठाया कि जब ईडी की टीम शराब घोटाले के मामले में उनके बेटे चैतन्य बघेल से पूछताछ करने के लिए रिमांड पर ले रही है तो वे इसका विरोध क्यों कर रहे हैं।
- दोहरा चरित्र उजागर
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को अगर सीबीआई जांच पर इतना भरोसा है और वे खुद ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, तो फिर अपने बेटे पर शराब घोटाले के मामले में जांच होने पर वे क्यों परेशान हो रहे हैं। यादव ने इसे भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी के दोहरे चरित्र को दर्शाता बताया।
- भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी
अनिकेत यादव ने तंज कसते हुए कहा कि यह विष्णु का सुशासन है और किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तो बेटा गया है, और जो-जो भी इस शराब घोटाले में संलिप्त हैं, किसी को नहीं छोड़ा जाएगा। जांच एजेंसी सभी को उनके करनी का फल भुगतना पड़ेगा।









