Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अर्धनग्न प्रदर्शन से झुका अनिल अग्रवाल, लौटाएगा 30 लाख

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने उग्र अर्धनग्न प्रदर्शन कर पुलिस को त्वरित कार्रवाई के लिए किया मजबूर

  • आरोपी अनिल अग्रवाल को गिरफ्तार


रायपुर।

रायपुर में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में अहम मोड़ ला दिया है। आरोप है कि रायपुर निवासी अनिल कुमार अग्रवाल ने 30 लाख रुपये की राशि हड़प ली थी, जिसके बाद आज अनिल कुमार अग्रवाल ने थाने में लिखित समझौता कर यह राशि लौटाने की सहमति दे दी। इस दौरान थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।

यह पूरा मामला थनवार साहू के पिता किश लाल साहू की शिकायत से शुरू हुआ। किश लाल साहू ने आरोप लगाया था कि रायपुर निवासी अनिल कुमार अग्रवाल ने उनके 30 लाख रुपये हड़प लिए हैं। उन्होंने इस संबंध में रायपुर पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इतने दिनों से शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई न होने से पीड़ित पक्ष में रोष व्याप्त था।

क्रांति सेना का अर्धनग्न प्रदर्शन और पुलिस की सक्रियता

आज छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने इस धोखाधड़ी के विरोध में मोर्चा खोल दिया। संगठन के सदस्यों ने अनिल कुमार अग्रवाल के कार्यालय और निवास पर अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।

थाने में हुआ लिखित समझौता

गिरफ्तारी के बाद अनिल कुमार अग्रवाल आजाद थाने पहुंचे, जहां उन्होंने लिखित में समझौता करने और 30 लाख रुपये की राशि वापस लौटाने की सहमति दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संगठन के दबाव के चलते आखिरकार आरोपी को झुकना पड़ा और उसने पैसा वापस करने का लिखित वादा किया। इस दौरान थाना प्रभारी भी उपस्थित थे, जिनकी मौजूदगी में यह समझौता संपन्न हुआ।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow