Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारती विश्वविद्यालय में वार्षिकोत्सव ‘‘आनंदम’’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article


दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में वार्षिकोत्सव ‘‘आनंदम’’ का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन और पदक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला थे। विशिष्ट अतिथियों में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) बी. एन. तिवारी, उपकुलपति प्रोफेसर (डॉ.) आर. एन. सिंह, संयुक्त संचालक जय चंद्राकर और श्रीमती शालिनी चंद्राकर, कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार, उपाध्यक्ष प्रभजोत सिंह भुई और डायरेक्टर घनश्याम साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति सुशील चंद्राकर ने की।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना और राजकीय गीत के साथ हुई। उपकुलपति प्रोफेसर (डॉ.) आर. एन. सिंह ने विद्यार्थियों को सार्थक लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। विश्वविद्यालय के कुलपति ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ख्याति बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्य अतिथि जितेंद्र शुक्ला ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार मानव संसाधन बनने का आह्वान किया। उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन करने और अनुशासन का महत्व समझाया। कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार स्वर्णकार ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करते हुए सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।

कुलाधिपति सुशील चंद्राकर ने प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के संघर्षों का सम्मान कर उनके सपनों को साकार करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने अकादमिक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 196 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक सहित प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही, संस्था में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण करने वाले डॉ. ए.के. दुबे, पेमेन शर्मा और श्रीमती गीता पिल्लई को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 52 प्राध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।

इस भव्य आयोजन का संयोजन डॉ. नम्रता गाइन और डॉ. शोभा सिंह ठाकुर ने आयोजन समिति के सहयोग से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और प्राध्यापक उपस्थित रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow