Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अच्छे लोकेशन में मिल रहा प्रधानमंत्री आवास योजना का घर, जल्द करें आवेदन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत “मोर मकान-मोर आस” और “मोर मकान-मोर चिन्हारी” योजना के अंतर्गत संचालित आवासीय परियोजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यह योजना उन परिवारों के लिए है, जो किराए पर रह रहे हैं और जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है। आवेदन के लिए आवेदकों के पास राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड होना आवश्यक है।

25 फरवरी को निकलेगी लॉटरी

नगर निगम भिलाईनगर द्वारा 25 फरवरी को सुबह 11 बजे निगम मुख्यालय के सभागार में आवास आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिन हितग्राहियों ने पूर्व में आवेदन किया है और 10 प्रतिशत अंशदान की राशि नियमानुसार जमा कर दी है, वे पात्रता सूची में शामिल होंगे और लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से उन्हें मकान आवंटित किया जाएगा।

फर्जी खरीद-बिक्री से बचें

सूत्रों के अनुसार, कुछ लोग दलालों के माध्यम से पहले से आवंटित मकानों को ₹50 के स्टाम्प पेपर पर खरीद-बिक्री कर रहे हैं और उनमें निवास कर रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों की खरीद-बिक्री प्रतिबंधित है। मकान का मूल प्रमाण पत्र पूर्व आवंटी के नाम पर ही रहेगा, साथ ही बिजली बिल और संपत्ति कर भी पूर्व आवंटी के नाम से जमा होगा।

महापौर और विधायक का निरीक्षण

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और भिलाई महापौर नीरज पाले ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वयं जाकर मकानों का निरीक्षण करें। उन्होंने बताया कि मकान बेहतरीन लोकेशन पर हैं और निर्माण गुणवत्ता भी उच्च स्तर की है। इस योजना के तहत ₹3.50 लाख की लागत में सड़क, बिजली, पानी, शौचालय और किचन सहित सभी सुविधाओं से युक्त मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मकानों का निर्माण कृष्णा इंजीनियरिंग के पीछे खम्हरिया, एनार स्टेट खम्हरिया और स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद में किया जा रहा है। ये मकान स्लैब ढालकर बनाए गए हैं, जिससे इनकी मजबूती बनी रहे। योजना के तहत मकान महिलाओं के नाम पर ही आवंटित किए जाएंगे और जिन परिवारों में दिव्यांग या बुजुर्ग सदस्य हैं, उन्हें भूतल के मकान प्राथमिकता के आधार पर दिए जाएंगे।

सरकार का लक्ष्य है कि हर परिवार के पास अपना घर हो, और इस दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम है। “पहले आएं, पहले पाएं” के आधार पर मकान आवंटन की प्रक्रिया होगी, इसलिए इच्छुक परिवार जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने सपनों का घर पाएं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow