25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शक्ति नगर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न

शेयर करें

OM Darpan

Sep 26, 2026 04:22 am 458 views
शक्ति नगर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम संपन्न

बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शक्ति नगर वार्ड-18 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा संगठन वृत्ति चंद्राकर, एमआईसी सदस्य ठेवनारायण चंद्राकर और महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजु तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बच्चों के लिए आयोजित हुई प्रतियोगिता

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस और गोली-चम्मच खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कुल 25 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वहीं महिलाओं के लिए बिंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में प्रागेर चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्वास्थ्य परीक्षण और गोदभराई रस्म

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का वजन और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद स्वस्थ पाए गए बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

आयोजन में गर्भवती महिला डेनिन सायका की गोदभराई की रस्म पूरी की गई। इसके साथ ही 6 माह की आयु पूर्ण कर चुकी विशिका साय का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।

उपस्थित महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। एएनएम पूजा वर्मा ने स्वास्थ्य परीक्षण और टीबी स्क्रीनिंग की प्रक्रिया संपन्न की।

इस कार्यक्रम में 8 गर्भवती महिलाएं, 8 धात्री महिलाएं, 5 किशोरी बालिकाएं और 21 अन्य महिला हितग्राही मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

न्यौता भोज व कार्यकर्ताओ का हुआ सम्मान

वार्ड-18 समिति के उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा द्वारा 24 बच्चों को न्यौता भोज कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।

समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन का विशेष सम्मान किया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों के लिए स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926051017396

विज्ञापन

Advertisement