25 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘अर्ज़ किया है’ बना नंबर 1

शेयर करें

OM Darpan

Sep 26, 2026 04:39 am 458 views
‘अर्ज़ किया है’ बना नंबर 1

रिलीज के एक साल बाद भी चार्ट पर छाई अनुव जैन और लॉस्ट स्टोरीज की धुनें

मुंबई। कुछ गाने रिलीज होते हैं और विस्मृत हो जाते हैं, लेकिन कुछ धुनें श्रोताओं की जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। अनुव जैन और लॉस्ट स्टोरीज का गीत ‘अर्ज़ किया है’ इसी विशिष्ट श्रेणी का हिस्सा बन चुका है।

चार्ट पर रचा नया इतिहास

अगस्त 2025 में रिलीज हुआ यह कोक स्टूडियो भारत का साझा प्रयास एक साल से ज्यादा समय बाद भी स्पोटिफाई इंडिया के डेली टॉप सॉन्ग्स चार्ट पर अपनी मजबूत मौजूदगी बनाए हुए है। यह नंबर 1 के पायदान तक पहुंचने वाला कोक स्टूडियो भारत का पहला ट्रैक बन गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

करोड़ों श्रोताओं की बनी पसंद

इस गाने ने अब तक 48.4 करोड़ से ज्यादा ऑडियो स्ट्रीम और 26 करोड़ यूट्यूब व्यूज हासिल किए हैं। साथ ही 1.77 करोड़ से अधिक प्रयोक्ता सृजित सामग्री (यूजीसी) भी इस गीत पर तैयार की जा चुकी है।

वैश्विक चार्ट पर भी जमाई धाक

ग्लोबल स्तर पर भी इस गीत ने बड़ी सफलता प्राप्त की है और यह स्पोटिफाई ग्लोबल टॉप सॉन्ग्स चार्ट में 71वें स्थान तक पहुंचने में सफल रहा। अनुव जैन के अनुसार, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक साल बाद भी यह नए श्रोताओं तक पहुंचेगा और नंबर 1 बनेगा।

गहरे जुड़ाव का प्रतीक बना गाना

कोका-कोला इंडिया एंड साउथवेस्ट एशिया के आईएमएक्स लीड शांतनु गंगाने ने बताया कि रिलीज के एक साल बाद भी चार्ट पर इसकी निरंतर मौजूदगी दर्शाती है कि यह गाना लोगों की भावनाओं से कितने गहरे तक जुड़ा हुआ है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926051017396

विज्ञापन

Advertisement