- दसवीं में सुजल साहू टॉपर, बारहवीं में गुलशन साहू ने पाया दूसरा स्थान
महासमुंद।
भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने बिरकोनी स्कूल में कक्षा 10वीं में 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सुजल साहू और कक्षा 12वीं में 75.3 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले उनके बड़े भाई गुलशन साहू को सम्मानित किया।
घर पहुँचकर किया सम्मान
अशवंत तुषार साहू बिरकोनी स्थित उनके निवास पर पहुँचकर दोनों भाई-बहन को गमछा, श्रीफल, लिफाफा भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
सुजल बनना चाहती हैं डॉक्टर
सुजल साहू ने बताया कि उनकी रुचि विज्ञान विषय में है और वे आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। वहीं गुलशन साहू ने कहा कि उन्होंने इस सफलता के लिए कड़ी मेहनत की थी।
माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं
उनके पिता देवलाल साहू कृषि कार्य करते हैं और माता श्रीमती खिलेश्वरी साहू हैं। अपने बेटे और बेटी की इस उपलब्धि पर दोनों माता-पिता बेहद प्रसन्न हैं।
अशवंत तुषार साहू ने सुजल और गुलशन के माता-पिता को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। साथ ही उन्होंने उनके परिजनों और गुरूजनों को भी शुभकामनाएं दीं।









