Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अशवंत तुषार साहू ने आर्यन साहू को 79% अंक लाने पर गमछा पहनाकर किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महासमुंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बुधवार को कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इन परिणामों में महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के बिरकोनी निवासी दुर्गेश साहू के सुपुत्र आर्यन साहू ने 79% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

भाजपा किसान नेता ने किया सम्मानित

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू आर्यन साहू के निवास पर पहुंचे और उन्हें गमछा पहनाकर, सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा, “बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। खूब मेहनत करो और निरंतर आगे बढ़ते रहो बेटा।”

बिना कोचिंग के हासिल की सफलता

आर्यन साहू की इस सफलता में खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता दुर्गेश साहू ने बताया कि उन्होंने कभी अपने बच्चों पर पढ़ाई का दबाव नहीं डाला। उन्होंने कहा, “हमारे दोनों बच्चे कभी किसी कोचिंग क्लास नहीं गए। सरकारी स्कूल में योग्य शिक्षक होते हैं जो बच्चों को अच्छी शिक्षा और अच्छा परिणाम देते हैं।”

मां ने जाहिर की खुशी

आर्यन की मां ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, “हमारा बेटा कक्षा दसवीं में 79% अंक लाया है, जो हमारे परिवार और समाज के लिए गर्व की बात है। बच्चों की मेहनत और लगन देखकर माता-पिता तो खुश होते ही हैं, समाज भी प्रसन्न होता है।” उन्होंने यह भी बताया कि आर्यन पहले खेलों में रुचि रखते थे, लेकिन जैसे-जैसे बोर्ड परीक्षा नजदीक आई, उन्होंने खेल छोड़ पढ़ाई को प्राथमिकता दी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow