Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कोरोना से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को 1 करोड़ की सहायता राशि जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की पहल पर राहत राशि का वितरण, डीबीटी के माध्यम से होगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की पहल पर राज्य के 14 जिलों को कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों के लिए अनुदान सहायता राशि आवंटित की है। राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 1 करोड़ 07 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

इस राशि में राजनांदगांव को 10 लाख रुपये, धमतरी को 3 लाख रुपये, दुर्ग को 29.50 लाख रुपये, खैरागढ़-छुईखदान को 3 लाख रुपये, बलौदाबाजार को 46 लाख रुपये, कोण्डागांव को 50 हजार रुपये, बलरामपुर को 50 हजार रुपये, कबीरधाम को 50 हजार रुपये, कोरबा को 2 लाख रुपये, बालोद को 3 लाख रुपये, बेमेतरा को 2 लाख रुपये, महासमुंद को 3 लाख रुपये, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी को 3 लाख रुपये, और गरियाबंद को 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई है।

अनुदान सहायता की इस राशि का वितरण सीधे बैंक खातों के माध्यम से किया जाएगा। इस पहल से कोविड-19 के कारण अपने परिवारजनों को खो चुके आश्रितों को राहत मिलेगी।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment