बलरामपुर में भाजपा नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा
OM Darpan
Jan 13, 2025 10:13 am
224 views
13 Jan 2025
-
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जताया रोष
-
कोतवाली प्रभारी को ट्रांसफर कराने की दी धमकी
भाजपा नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा
पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई से नाराज भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने थाने के सामने सड़क पर लेटकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को ट्रांसफर कराने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तंज
घटना के वायरल वीडियो पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "सुशासन जमीन पर लेटा है।" उन्होंने कहा कि भाजपा का सुशासन अब पुलिस के काम में हस्तक्षेप कर रहा है। भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए लिखा कि सुशासन कह रहा है कि जिन लोगों पर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के कारण चालान किया है, उन्हें तुरंत छोड़ दिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो कोतवाली प्रभारी को दो दिन के भीतर हटा दिया जाएगा। https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1878061550365511932पुलिस का पक्ष
कोतवाली पुलिस ने इस मामले पर कहा कि वाहन चालक व उसमें सवार सभी लोग शराब के नशे में थे। इसलिए नियमों के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि कानून के दायरे में रहते हुए कार्रवाई की गई है और किसी भी प्रकार का राजनीतिक दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग भाजपा नेता के इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक दखलअंदाजी बता रहे हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
