बलरामपुर जिले में माओवादी आईईडी बरामद, बीडीएस टीम ने मौके पर किया नष्ट
OM Darpan
Nov 18, 2024 06:58 am
178 views
18 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
बलरामपुर।
आज दिनांक 17 नवंबर 2024 को बलरामपुर जिले के थाना सामरीपाठ अंतर्गत कैम्प पुदांग से पीपरढाबा जाने वाली पगडंडी के पास माओवादियों द्वारा आईईडी प्लांट किए जाने की आसूचना प्राप्त हुई। इस जानकारी पर जिला बल, बीडीएस टीम, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छप्सबल) और विशेष आसूचना शाखा बलरामपुर की संयुक्त टीम को तस्दीक और एरिया डोमिनेशन के लिए रवाना किया गया।
टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन के दौरान बताए गए स्थान पर बीडीएस टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीपरढाबा की पगडंडी पर एक टिफिन आईईडी बरामद हुआ। इसे बलरामपुर बीडीएस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
उक्त आईईडी को क्षेत्र में सक्रिय माओवादी संगठनों ने सुरक्षाबलों को गंभीर क्षति पहुंचाने और स्थानीय ग्रामीणों के जान-माल को खतरे में डालने के उद्देश्य से लगाया था। इस संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया, जिससे एक बड़ी घटना टाली जा सकी।
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने आईईडी बरामद करने वाली संयुक्त टीम की प्रशंसा करते हुए उनकी हौसलाअफजाई की और बधाई दी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन