Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंबिकापुर: महिला समूह की महिलाओं के नाम पर फर्जी लोन, बैंक कर्मचारी ने दी किडनी निकालने की धमकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर में दो दर्जन से अधिक महिलाओं के साथ ठगी, आरोपी के खिलाफ जांच के आदेश

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर में महिला समूह की महिलाओं के नाम पर फर्जी तरीके से 20 लाख रुपए का लोन निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के आनंद गुप्ता और अन्य लोगों ने समूह की महिलाओं को झांसा देकर उनके अंगूठे लगवाकर बैंक से लोन निकलवा लिया। इसके बाद लोन की रकम भी अपने पास रख ली।

ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने जब खेती-बाड़ी के समय पैसे की मांग की तो आनंद गुप्ता और उसके साथी गायब हो गए। इस बीच, बैंक के कर्मचारी महिलाओं से लोन की रकम जमा करने का दबाव बनाने लगे। जब महिलाएं पैसे लौटाने में असमर्थ रहीं, तो एक बैंक कर्मचारी ने उन्हें किडनी निकालकर बेचने की धमकी दे दी।

इस मामले से आक्रोशित दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ने दरिमा थाना प्रभारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

महिलाओं ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके साथ न्याय हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह मामला ग्रामीण क्षेत्रों में फैले बैंकिंग सिस्टम की खामियों और महिलाओं के साथ हो रहे शोषण को उजागर करता है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment