Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस्तर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में सिसक रहा है, लेकिन सत्ता पर बैठी पार्टी यदि अच्छे नीयत से कुछ करे तो स्वागत है – जनता कांग्रेस बस्तर संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जगदलपुर (कौशल संदुजा)

बस्तर के गांवों में विलक्षण प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यहां के बच्चे न केवल देश, बल्कि दुनिया के मंचों पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा माने हैं। ऐसे में, यहां के प्रतिभावान बच्चों को और ज्यादा अवसर प्रदान करना हर दृष्टि से सराहनीय कदम है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के बस्तर संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि – “बस्तर में जिस तरह से समुदाय और धर्म के नाम पर ज्यादती की जा रही है, वह किसी से छुपा नहीं है। समुदाय विशेष को निशाना बना कर खुलेआम कुछ लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं। बस्तर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में सिसक रहा है। ऐसे में यदि सत्ता पर बैठी पार्टी अच्छे नीयत से कुछ भी करती है तो उसका स्वागत है, लेकिन यह जरूरी है कि इसे केवल नामलेवा न छोड़ा जाए और उसे सही रूप से अंजाम भी दिया जाए।”

नवनीत चांद ने आगे कहा कि – “बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों के जरिए बस्तर और प्रदेश के प्रतिभावान बच्चों को सरकार ने अवसर तो दिया, लेकिन यह केवल एक आयोजन तक सीमित न रह जाए। सरकार को संकल्प लेना होगा कि यहां के बच्चों को देश और दुनिया के बड़े मंचों तक पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। बस्तर को बढ़ावा देने के लिए केवल ‘खलेगा बस्तर बढ़ेगा बस्तर’ जैसे नारे से काम नहीं चलेगा, बल्कि इस दिशा में ठोस कार्यवाही की जरूरत है।”

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment