18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

15.600 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बीयर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Oct 18, 2024 01:31 am 193 views
  नगरनार (कौशल संदुजा)। नगरनार क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो मोटरसाइकिल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बीयर का परिवहन कर रहे थे। आरोपी ललित कश्यप (पिता: लच्छु कश्यप, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम डिलमिली, थाना कोडेनार) और रंजीत मंडावी (पिता: जगरा मंडावी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम डिलमिली, थाना कोडेनार) की पहचान की गई है। पुलिस द्वारा जप्त की गई 15.600 लीटर अंग्रेजी शराब बीयर की कुल कीमत लगभग 2,640 रुपए है। आरोपियों के पास से दो नग कार्टून में भरी 24 बॉटल्स के साथ-साथ एक अपाचे मोटर सायकल (कमांक CG 17 KY 5108) भी जप्त की गई, जिसकी कीमत 50,000 रुपए है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर और नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल के निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी, जिसने थाना के सामने एनएच 63 मेनरोड पर चेकिंग के दौरान इस मामले को उजागर किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोटरसाइकिल को रोका और जांच की। मौके पर आरोपियों ने अपने नाम बताए और उनके कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए जगदलपुर रवाना किया गया है। इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, सउनि जदुराम बघेल, प्रआर विकास सिंह, और आरक्षक राजेश कश्यप एवं वीरेंद्र ठाकुर शामिल हैं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919045253434

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 7 / 16