14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लिक्विड नाइट्रोजन युक्त पान सेहत के लिए घातक, पेट में छेद का बना कारण

OM Darpan

Oct 23, 2024 06:22 am 246 views
[smartslider3 slider=6]

जगदलपुर कौशल संदुजा)।

जगदलपुर के राजवाड़ा ग्राउंड में चल रहे मीना बाजार में लिक्विड नाइट्रोजन वाले पान खुलेआम बेचे जा रहे हैं। यह पान आपकी सेहत के लिए अत्यंत नुकसानदायक हो सकता है और जानलेवा भी साबित हो सकता है। पान खाने वाले लोगों से अपील है कि इस प्रकार के पान से दूरी बनाएं और समझें कि पान में से धुआं क्यों निकल रहा है। कृपया इस खतरनाक स्थिति को समझें और दूसरों को भी सावधान करें।

बेंगलुरु में एक 12 वर्षीय बच्ची के पेट में लिक्विड नाइट्रोजन युक्त पान खाने के बाद छेद हो गया। पार्टी में पान खाने के तुरंत बाद उसके पेट में भयंकर दर्द शुरू हो गया, जिससे उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। डॉक्टरों ने पाया कि लिक्विड नाइट्रोजन की वजह से बच्ची के पेट में छेद हो गया था, जिसे सर्जरी के माध्यम से ठीक करना पड़ा। ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम में भी सामने आया था, जब एक व्यक्ति ने लिक्विड नाइट्रोजन वाली ड्रिंक पी थी, जिसके कारण उसके पेट में छेद हो गया और सर्जरी करनी पड़ी। क्या है लिक्विड नाइट्रोजन? लिक्विड नाइट्रोजन, नाइट्रोजन गैस का अत्यंत ठंडा तरल रूप है। जब इसका तापमान -195.8 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाता है, तो यह तरल रूप में परिवर्तित हो जाता है। इसका उपयोग रसोई और प्रयोगशालाओं में अत्यधिक ठंडे तापमान के लिए किया जाता है। यह एक रंगहीन और स्वादहीन गैस होती है, जो ठोस रूप में मिलती है और कृत्रिम रूप से इसे लिक्विड में कन्वर्ट किया जाता है। खाने में कैसे हुआ उपयोग? बीबीसी मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे पहले शेफ हेस्टन ब्लूमेंथल ने अपने रेस्टोरेंट 'द फैट डक' में लिक्विड नाइट्रोजन का उपयोग शुरू किया था। इसके बाद कई रेस्तरां ने इसे अपने मेन्यू में शामिल कर लिया। कितना खतरनाक है लिक्विड नाइट्रोजन? ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फिजिक्स के प्रोफेसर पीटर बरहम के अनुसार, लिक्विड नाइट्रोजन का सही तरीके से उपयोग नहीं करने पर गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। लिक्विड नाइट्रोजन अत्यधिक ठंडा होता है, जिससे शरीर के हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है। एक लीटर लिक्विड नाइट्रोजन गैस में बदलकर 700 लीटर तक फैल सकता है, जो पेट में जाकर उबालने से छेद या गंभीर चोट का कारण बन सकता है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915034903286

विज्ञापन

Advertisement