19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

घर में घुसकर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Sep 06, 2024 08:29 am 298 views
  • नगदी की चोरी और मारपीट के मामले में 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ा गया
जगदलपुर (कौशल संदुजा) बस्तर पुलिस ने घर के अंदर घुसकर नगदी लूटने और मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों ने 04 सितंबर 2024 को ग्राम आसना बागमुण्डा पारा में एक महिला के घर का दीवाल खोदकर प्रवेश किया और 30,000 रुपये की नगदी लूट ली। जब महिला ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने मारपीट की और उसके गले को दबाया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण उर्फ लखन नायक और राम नायक शामिल हैं, जो जुड़वा भाई हैं और ग्राम आसना बागमुण्डा पारा के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2,000 रुपये नगद भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919145526594

विज्ञापन

Advertisement