16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर संभाग में शराब की ओवररेटिंग बिक्री पर नरेन्द्र भवानी ने जताई नाराज़गी, जल्द करेंगे आंदोलन

OM Darpan

Sep 26, 2024 10:14 pm 206 views
  जगदलपुर (कौशल संदुजा)। छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने बस्तर संभाग में शराब की ओवररेटिंग बिक्री को लेकर कड़ी नाराज़गी जाहिर की है। आम लोगों की शिकायतों और शराब खरीदारी से जुड़े वीडियो सबूतों के आधार पर नरेन्द्र भवानी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के कई इलाकों में शराब दुकानों में एम.आर.पी. से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है, जिसमें प्रति बोतल 50 से 100 रुपये तक अतिरिक्त वसूली की जा रही है। भवानी ने उदाहरण देते हुए जगदलपुर के नया बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान, नगरनार इलाका के उपनपाल दुकान, कंगोली का दुकान, चांदनी चौक का दुकान और गीदम रोड स्थित दुकानों का जिक्र किया, जहां शराब की ओवररेटिंग बिक्री की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के अधिकारी और जिम्मेदार नेता केवल मूकदर्शक बने हुए हैं, जबकि जनता से खुलेआम लूट की जा रही है। भवानी ने कहा, "आदत से लाचार लोगों की मजबूरी का नाजायज फायदा उठाना अगर सीखना हो, तो आबकारी विभाग के अधिकारियों और जिम्मेदार नेताओं से सीखा जा सकता है। यह लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जल्द ही इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।" उन्होंने आगे बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि जगदलपुर के विदेशी शराब दुकानों में दबंगों द्वारा ओवररेटिंग का खेल खेला जा रहा है। इसके चलते जगदलपुर आबकारी विभाग सवालों के घेरे में है। भवानी ने आरोप लगाया कि प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा नियुक्त कर्मचारी ग्राहकों को एम.आर.पी. से अधिक दर पर शराब बेच रहे हैं, और संबंधित विभाग और जिम्मेदार नेता मौन हैं। भवानी ने यह भी कहा कि बस्तर जिले में रक्षक कंपनी की टीम काम कर रही है, जो खुलेआम मनमानी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इस कंपनी के इशारे पर सेल्समेन बोतलों पर लगी एम.आर.पी. को स्क्रैच कर, ग्राहकों को धोखा दे रहे हैं। इस प्रकार, बस्तर जिले के विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का यह खेल बेखौफ चल रहा है। उन्होंने आबकारी विभाग और जिम्मेदार नेताओं पर भी सवाल उठाए, जिन्होंने इस काले कारोबार पर कोई रोक नहीं लगाई। भवानी का कहना है कि आबकारी विभाग की इस उदासीनता के पीछे उनकी संलिप्तता भी हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई, तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे और कई दुकानों से प्लेसमेंट कर्मचारियों को हटाने की मांग करेंगे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260916073636944

विज्ञापन

Advertisement