Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारत माता उद्यान का होगा सौंदर्यीकरण-आयुक्त ने किये विभिन्न उद्यानों का निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में लगभग 150 उद्यान हैं, जिनमें से नेहरू नगर क्षेत्र में 50 से अधिक उद्यान निर्मित किए गए हैं। इन उद्यानों की देखरेख नगर निगम भिलाई द्वारा की जाती है। निगम का प्रयास है कि जिन उद्यानों का निर्माण हो चुका है, उनकी देखरेख सिंचाई, साफ-सफाई, खाद डालने आदि का कार्य स्थानीय जागरूक नागरिकों द्वारा किया जाए, ताकि उद्यान का अच्छा स्वरूप बनाए रखा जा सके। निगम की सीमित संसाधनों के कारण कई उद्यानों की देखरेख नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। इसको लेकर निगम प्रशासन जागरूक समितियों और स्थानीय नागरिकों से आव्हान करता है कि वे अपने निवास क्षेत्र के उद्यानों की देखरेख का कार्य स्वयं करें। निगम उनके साथ अनुबंध करेगा, जिससे सभी को लाभ होगा।

 

नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय निगम क्षेत्र के उद्यानों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से भारत माता उद्यान पर ध्यान दिया गया, जो नेशनल हाईवे पुलिस यातायात कार्यालय के पास स्थित है। यह उद्यान बहुत अच्छा निर्मित है और इसका सौंदर्यीकरण कर आकर्षक उद्यान बनाया जाएगा। इस संदर्भ में आयुक्त पाण्डेय ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने शिवाजी पार्क, सांई उद्यान, मिलेनियम पार्क, महाराणा प्रताप उद्यान आदि स्थानों का भी निरीक्षण किया। इन स्थानों पर स्थानीय नागरिकों द्वारा कुछ आवश्यक सुझाव दिए गए, जिन्हें आयुक्त ने यथा संभव पूरा करने का आश्वासन दिया। हालांकि, इसके साथ एक शर्त भी रखी गई कि निगम भिलाई द्वारा व्यवस्था करने के बाद, इन उद्यानों की देखरेख स्थानीय नागरिकों द्वारा समितियां बनाकर अपने व्यय पर की जाएगी।

इस निरीक्षण के दौरान जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, भारत विकास परिषद के शिवनारायण मोदी, बी.एन. पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह, सुषमा झाम, गीता मोदी, एम.एस. ठाकुर, एस.ई. आनंद, उमेश सिंह भंडारकर आदि उपस्थित रहे।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow