Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई को 4.93 करोड़ की सौगात: वार्डों में पाइपलाइन, सड़क और नाली का होगा कायाकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

भिलाई नगर (रोहितास सिंह भुवाल)।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के अथक प्रयासों से भिलाई निगम अंतर्गत विभिन्न वार्डों के लिए कुल 4 करोड़ 93 लाख रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। इस बड़ी उपलब्धि पर विधायक रिकेश सेन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है। इस स्वीकृत राशि से अनेक वार्डों में पाइपलाइन विस्तार, सीसी रोड, नाली व पुलिया निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्य संपन्न होंगे, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कई वार्डों में चमकेगी सड़कें और गलियां

विधायक सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत कार्यों में वार्ड-12 आर्य नगर क्षेत्र में शिव विहार और छत्तीसगढ़ कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड-14 शांति नगर के कृपाल नगर सड़क-2 और 3 में नाली निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, वार्ड-3 मॉडल टाउन और विनोबा नगर में सीसी रोड निर्माण, वार्ड-8 संजय नगर कुम्हार पारा के विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड, तथा महात्मा ज्योतिबा फुले चौक से काली बाड़ी चौक तक मार्ग एवं पुलिया चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। वार्ड-15 अम्बेडकर नगर की सड़क-3 का सीमेंटीकरण, और वार्ड-3 मॉडल टाउन में कृष्णा मंदिर से कुलदीप बाबूलाल सिंह के घर तक तथा शिवाजी चीक से सूर्या अपार्टमेंट तक पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य भी प्रमुखता से होगा।

पेयजल सुविधा और जल निकासी पर विशेष ध्यान

स्वच्छता और पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी बड़े पैमाने पर कार्य किए जाएंगे। जोन-1 नेहरू नगर, जोन-2 वैशाली नगर, जोन-3 मदर टेरेसा नगर सहित अन्य जोन क्षेत्रों में नालियों से गुजरने वाली पाइपलाइन को डीआई पाइपलाइन से इनकेंसिंग करने का कार्य होगा। इसके अलावा, वार्ड-12 आनंद पुरम फेस 2 कॉलोनी में नई डीआई पाइपलाइन बिछाने का कार्य, वार्ड-22 प्रगति नगर ढांचा भवन के आसपास आंतरिक गलियों में नई डीआई पाइपलाइन विस्तारीकरण, और वार्ड-1 खम्हरिया जुनवानी की श्री रेसिडेंसी कॉलोनी में पेयजल सुविधा प्रदान हेतु संपवेल एवं आंतरिक जलवाहिनी बिछाने का कार्य भी इस स्वीकृत राशि से किया जाएगा। ये कार्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होंगे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow