Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अटल परिसर का भूमि पूजन नेहरू नगर में संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।

नगर निगम भिलाई क्षेत्र के नेहरू नगर पूर्व में अटल परिसर का भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर किया गया। अटल परिसर को छत्तीसगढ़ के नक्शे, अटल बिहारी वाजपेयी की 6 फीट ऊंची प्रतिमा, चारों ओर सुंदर लाइटिंग, बागवानी और पाथवे जैसे आकर्षक तत्वों से सजाया जाएगा। यह परिसर भिलाई नगर की जनता के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा।

 

महापौर नीरज पाल ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि अटल जी सर्वमान्य नेता थे, जिनका सम्मान सभी पार्टियों के नेता करते थे। उन्होंने अटल जी के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि उनके विचार सभी को प्रेरणा देते हैं।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि अटल जी अद्भुत शैली के धनी थे। वे एक अच्छे विचारक, राजनेता, कवि हृदय और स्पष्ट वक्ता थे। उन्होंने लोकसभा, राज्यसभा, देश और विदेश में प्रखरता के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता अटल बिहारी वाजपेयी जी की ऋणी है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब विकास के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जशपुर से संबोधन के माध्यम से किया गया।

कार्यक्रम में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के चार अन्य विकास कार्यों का भी भूमि पूजन किया गया। जोन क्रमांक 3 स्थित अटल उद्यान में भी अटल जी की याद में विशेष आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अटल जी की कविताओं का वाचन आयुक्त राजीव कुमार पांडेय, कवि नीशू पांडे, शमशेर शिवानी, और शशि भूषण मोहंती ने किया।

पार्षद व जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह, लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष एकांश बंछोर, एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, चंद्रशेखर गवई, वार्ड पार्षद श्रीमती चंदेश्वरी बाधे, अटल जी के विचारों से प्रेरित भारत विकास परिषद, नेहरू नगर रेजिडेंट्स एसोसिएशन, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था, आर्मी वेलफेयर सोसाइटी संगठन के सदस्य, राधा कृष्ण मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, नेहरू नगर कबीर आश्रम के सदस्य, संघ के परिचालक, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow