Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोरसी क्षेत्र में 90 लाख की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण का भूमिपूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत बोरसी के सुंदर नगर में 90 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इन कार्यों में मुक्तिधाम रोड, आंगनबाड़ी के पास, आजाद चौक और बोरसी चौक शामिल हैं, जहां सीसी रोड और नाली निर्माण किया जाएगा।

 

बुधवार को विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने इन विकास कार्यों की आधारशिला रखी, जिससे बोरसी वार्डवासियों को बड़ी सौगात मिली है। इस अवसर पर पार्षद प्रेमलता साहू, पार्षद ज्ञानदास बंजारे, एमआईसी संजय कोहले, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, प्रकाश जोशी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विनायक नातू, पोषण साहू, अशोक राठी, लक्ष्मीकांत दुबे, गुलशन साहू, उमेश यादव, राहुल पंडित, युवा मोर्चा से जितेंद्र साहू, प्रशांत अग्रवाल, अनिकेत यादव, शिवकुमारी द्वेदी और महेंद्र चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यों में जनभावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है। निगम क्षेत्र में वार्डों में विकास कार्य इसी दृष्टिकोण से किए जा रहे हैं। बोरसी क्षेत्र में सीसी रोड और नाली निर्माण की मांग वार्डवासियों द्वारा की गई थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। इन कार्यों से वार्डवासियों को जल्द ही लाभ मिलेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment