Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

थाना पुसपाल पुलिस को बड़ी सफलता, ₹2 लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सुकमा (कौशल संदुजा)।

थाना पुसपाल क्षेत्र में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ₹2 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

तुलसीडोंगरी की पहाड़ी से पकड़ा गया इनामी नक्सली

जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 3 जनवरी 2025 को थाना पुसपाल से पुलिस दल नक्सल गश्त व सर्चिंग के लिए ग्राम गोविंदपाल, तुलसीडोंगरी, चिंतलनार व आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुआ था।
अभियान के दौरान तुलसीडोंगरी पहाड़ी पर पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो पुलिस को देखकर भागने व छिपने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम निलेश उर्फ अवलम भीमा पिता लखमा बताया।

गिरफ्तार नक्सली की पहचान और भूमिका

गिरफ्तार नक्सली निलेश उर्फ अवलम भीमा जिला बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के पीड़िया गायतापारा गांव का निवासी है।
वह नक्सल संगठन में एओबी सीसी उदय का सुरक्षा गार्ड पार्टी सदस्य और कालीमेला एलओएस सदस्य के रूप में सक्रिय था। उस पर सरकार ने ₹2 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

विस्फोटक सामग्री बरामद

गिरफ्तार नक्सली की निशानदेही पर पुलिस ने महुआ के पेड़ के नीचे छुपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री को बरामद किया। बरामद सामान में शामिल है:

  • 06 नग जिलेटिन रॉड
  • 07 मीटर कोर्डेक्स वायर
  • 03 नग डेटोनेटर
  • 25 मीटर बिजली वायर

थाना पुसपाल में मामला दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ अपराध क्रमांक 01/2025 के तहत धारा 4 और 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
उसे 4 जनवरी 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस अभियान में नक्सल सेल की टीम और थाना पुसपाल पुलिस बल की विशेष भूमिका रही। नक्सल विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई जिले में पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow