13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षा के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध भाजपा सरकार: प्रबल प्रताप जुदेव

OM Darpan

Oct 18, 2024 08:17 am 181 views

शिक्षा विकास लोकार्पण कार्यक्रम शिक्षा विकास लोकार्पण कार्यक्रम

शिक्षा विकास लोकार्पण कार्यक्रम   कोटा। सरस्वती शिशु मंदिर में सांसद मद से नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रबल प्रताप जुदेव ने शिक्षा के सर्वांगीण विकास हेतु भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारें मिलकर शिक्षण कार्यों को नए आयाम दे रही हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद बिलासपुर तोखन साहू ने लोकार्पण अवसर पर शिक्षा की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इन नए कक्षों से विद्यालय में शिक्षण सुविधाओं में विस्तार होगा और विद्यार्थियों को बेहतर माहौल में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्होंने भाजपा की सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा रामदेव कुमावत सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह का संचार हुआ।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913224325785

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 14