14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़कों के 'लावारिस' मवेशियों को अब मिलेगा वीआईपी ठिकाना; CM साय ने 184 एकड़ में बनने वाले राज्य के पहले गौ अभ्यारण्य की रखी नींव!

OM Darpan

Mar 15, 2026 01:33 am 296 views
सड़कों के 'लावारिस' मवेशियों को अब मिलेगा वीआईपी ठिकाना; CM साय ने 184 एकड़ में बनने वाले राज्य के पहले गौ अभ्यारण्य की रखी नींव!
  •  सड़कों पर अब नहीं दिखेंगे बेसहारा मवेशी; CM साय ने बिलासपुर से किया 'गौधाम योजना' का शंखनाद, 11 जिलों में 29 गौधाम शुरू

  गौधाम योजना छत्तीसगढ़

बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और बेसहारा गौवंश को सुरक्षित छत प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'गौधाम योजना' का विधिवत शुभारंभ किया। योजना के पहले ही चरण में प्रदेश के 11 जिलों में 29 गौधामों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

जोगीपुर में बनेगा प्रदेश का पहला गौ अभ्यारण्य

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बिलासपुर जिले के कोटा विकासखण्ड के ग्राम जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभ्यारण्य लगभग 184 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसके प्रथम चरण के विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार ने 1 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस अभ्यारण्य के पूर्ण होते ही यहां एक साथ लगभग 2500 गौवंश के संरक्षण और देखरेख की पुख्ता व्यवस्था होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अब 'सुरभि गौधाम' के नाम से होगी नई पहचान

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में शासकीय भूमि पर स्थापित सभी गौधाम अब “सुरभि गौधाम” के नाम से जाने जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि गौधामों में न केवल चारा और पानी की व्यवस्था होगी, बल्कि वहां गोबर से उपयोगी उत्पाद तैयार करने और हरा चारा उत्पादन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

दुग्ध उत्पादन के लिए NDDB से मिलाया हाथ

पशुपालन को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार की गंभीरता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के साथ एमओयू (MoU) किया गया है। इसके तहत कई जिलों में गायों का वितरण शुरू हो चुका है, जिसके सुखद परिणाम दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के रूप में सामने आ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि गौवंश के सड़कों से हटकर सुरक्षित आश्रय में जाने से सड़क दुर्घटनाओं में भी भारी कमी आएगी।

दिग्गजों ने सराहा सरकार का कदम

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने इसे एक पुनीत कार्य बताते हुए कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का अटूट हिस्सा है। वहीं, कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने इस दिन को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताया और कहा कि प्रदेश के हर विकासखंड में चरणबद्ध तरीके से 10-10 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल ने भी राज्य सरकार की इस सुनियोजित कार्ययोजना की सराहना की।

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कमिश्नर बिलासपुर श्री सुनील जैन, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, और संचालक पशु चिकित्सा श्री चंद्रकांत वर्मा बने। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौपालक और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914133127813

विज्ञापन

Advertisement