13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाथी माधुरी 13 महीने बाद कोल्हापुर लौटी, हजारों लोगों ने फूलों से किया स्वागत

OM Darpan

Sep 14, 2026 04:07 am 66 views
हाथी माधुरी 13 महीने बाद कोल्हापुर लौटी, हजारों लोगों ने फूलों से किया स्वागत

कोल्हापुर।

कोल्हापुर में महादेवी के नाम से जानी जाने वाली हथिनी माधुरी करीब 13 महीने बाद गुजरात के वनतारा से महाराष्ट्र के कोल्हापुर लौट आई है। नांदणी गांव स्थित जैन मठ पहुंचने पर शनिवार रात हजारों लोगों ने फूल बरसाकर उसका स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महादेवी को जुलाई 2025 में हाई पावर कमेटी के निर्देश पर गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस फाउंडेशन के एनिमल सेंटर वनतारा भेजा गया था। कोल्हापुर में लोग इसका विरोध कर रहे थे। मामला बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

हाई पावर कमेटी ने दिया वापसी का आदेश

9 सितंबर 2026 को हाई पावर कमेटी ने नांदणी की व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद माधुरी को वापस कोल्हापुर भेजने का आदेश दिया था।

कोल्हापुर के नांदणी में माधुरी को 1992 में लाया गया था। तब वह सिर्फ 4 साल की थी। मठ में करीब 700 साल से हाथी पालने की परंपरा रही है और माधुरी 32 साल तक यहीं रही।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914044943988

विज्ञापन

Advertisement