गुवाहाटी में पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखा, कैब ड्राइवर पति ने किया सरेंडर
OM Darpan
Sep 08, 2026 05:24 am
285 views
08 Sep 2026
गुवाहाटी। असम के हाटीगांव इलाके में एक कैब ड्राइवर ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी रिया तालुकदार की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति रामानुजन गोस्वामी ने हत्या के बाद पत्नी का सिर काटकर फ्रिज के अंदर एक प्लास्टिक की थैली में छिपा दिया। वारदात का खुलासा रविवार रात तब हुआ जब पड़ोसियों ने घर से दुर्गंध आने की शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस को फर्श पर रिया का धड़ और फ्रिज में उसका सिर बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, रिया एक बुटीक में काम करती थी और दोनों की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी। आरोपी पति ने वारदात के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। शुरुआती जांच में शव की स्थिति देखकर हत्या 24 से 48 घंटे पहले किए जाने की आशंका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन