13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई चेंबूर में 20 आवारा बिल्लियां मारने वाला गिरफ्तार, आरोपी ने कबूल किया जुर्म

OM Darpan

Sep 14, 2026 03:59 am 190 views

मुंबई।

मुंबई के चेंबूर में करीब 20 आवारा बिल्लियों को मारने पर पुलिस ने 40 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवा केशव जोशी के रूप में हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। पूछताछ में जोशी ने बिल्लियों को गुस्से में मारने की बात कबूल की।

4 सितंबर को मिले थे शव

4 सितंबर को इलाके में कई बिल्लियों के शव मिले थे। कुछ बिल्ली के बच्चे भी मरे और घायल हालत में मिले थे।

पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया ने बिल्लियों को मारने वाले की जानकारी देने पर 50 हजार का इनाम रखा था।

शिकायतकर्ता ने बताई घटना

रुबीना अब्दुल मलिक पठान पिछले 5-6 साल से इलाके में आवारा बिल्लियों को खाना खिलाने और उनका इलाज कराने में मदद करती हैं। उनकी शिकायत के मुताबिक, 3 सितंबर को उन्हें इलाके में चार बिल्लियां मरी मिलीं थीं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914044943988

विज्ञापन

Advertisement