Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बिरकोनी में भव्य आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू का स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी के कार्यक्रम में छाया छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जादू।

बिरकोनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम

महासमुंद।

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-2 के बिरकोनी में आयोजित भव्य आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू का गरिमामय स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार सुपरस्टार प्रकाश अवस्थी ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया।

युवा गणेश समिति के सदस्यों ने आयोजनों की भव्यता में चार चांद लगाने के लिए अशवंत तुषार साहू को पुष्प माला पहनाकर अभिवादन किया। कार्यक्रम के दौरान आस-पड़ोस के ग्रामों जैसे बरबसपुर, बड़गांव, नयापारा, अछरीडीह, और बिरकोनी में विराजमान विघ्नहर्ता श्री गजानंद स्वामी जी के पंडालों में जाकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई और ग्रामवासियों का कुशलक्षेम जाना गया।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण छत्तीसगढ़ महतारी का वंदन गीत था, जिसमें दर्शक झूम उठे। साथ ही, छत्तीसगढ़ी फिल्म “टूरा रिक्शावाला” के गीत पर आयोजित नृत्य ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में बैगा संस्कृति और वेशभूषा ने सभी को गहराई से प्रभावित किया।

कार्यक्रम में रिंकू पटेल, लोकेश साहू, सुरेंद्र, तुला साहू, तेज साहू, पवन साहू, दामोदर चंद्राकर, बलराम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन शामिल हुए।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment