दुर्ग।
ओमदर्पण न्यूज़ डेस्क। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में विपक्षी पार्टियों, विशेषकर कांग्रेस द्वारा वोट कर गिराए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपना संबोधन दिया। इस संबोधन को भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर अलका बाघमार और जिला महामंत्री दिलीप साहू व विनोद अरोरा मौजूद रहे।
‘हम हार मानने वालों में से नहीं’
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन देश की करोड़ों महिलाओं के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का लोकसभा में पारित न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन प्रधानमंत्री के संबोधन ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का संकल्प डिगा नहीं है। कौशिक ने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन केवल एक भाषण नहीं, बल्कि देश की नारी शक्ति के लिए एक नया भरोसा है। उन्होंने कहा, “हम हार मानने वालों में से नहीं हैं, नारी शक्ति का वंदन और उनका अधिकार हमारा ध्येय है और हम इसे प्राप्त करके रहेंगे।”
कांग्रेस पर लगाया ‘फूट डालो और राज करो’ का आरोप
सुरेंद्र कौशिक ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जब भी देश में बड़े और सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास होता है, तब विपक्षी दल विरोध का रास्ता अपनाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की कार्यप्रणाली अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति से प्रेरित है। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस सुधारों की बात तो करती है, लेकिन जब उन्हें लागू करने का समय आता है, तब वह पीछे हट जाती है।
प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, राजीव पांडेय, मनोज सोनी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक दिनेश देवांगन, प्रवक्ता रजा खोखर, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सहसंयोजक अविनाश राजपूत, आईटी सेल जिला सहसंयोजक उमेश गिरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अरविंदर खुराना, विधि प्रकोष्ठ जिला संयुक्त उमा भारती साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री डॉ. भारती साहू, ममता राव, पार्षद सरिता चंद्राकर, ललित ठाकुर, विनोद चंद्राकर, सन्नी कहार और गौरव शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







