Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा नेता मनीष भंडारी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर 4G नेटवर्क की सुविधा के लिए जताया आभार”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भाजपा नेता मनीष भंडारी ने नई दिल्ली स्थित मंत्रालय में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और पूर्वोत्तर राज्यों के प्रभारी जननेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के गाँव-गाँव में तेजी से पहुंच रही 4G नेटवर्क सुविधा के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया।

भंडारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने में दूरसंचार मंत्रालय के कुशल नेतृत्व की सराहना की, खासकर बीएसएनएल के 17 वर्षों के घाटे से उबारने और केवल आठ महीने में 262 करोड़ रुपये से अधिक के मुनाफे में लाने के लिए।

भंडारी ने सिंधिया के नेतृत्व को एक प्रेरणा बताया और उनके समर्पण और कार्यकुशलता के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow