Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंतिम सामान्य सभा में कांग्रेसी परिषद को घेरने भाजपा ने बनाई रणनीति, पांच सालों का हिसाब मांगने की तैयारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर निगम की सत्तासीन कांग्रेसी परिषद की अंतिम सामान्य सभा बैठक में विगत 5 वर्षों में हुए घपले, घोटाले और विफलताओं को लेकर भाजपा पार्षद दल ने रणनीति बना ली है। इस संदर्भ में आज जिला भाजपा कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में भाजपा पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भी उपस्थित रहकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आगामी 25 अक्टूबर को होने वाली निगम सामान्य सभा की बैठक में लाए गए एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा पार्षदों ने निगम के टैक्स वसूली में घोटालों, खरीदी में हुए घोटालों, जल संकट, साफ-सफाई में लचर व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर सत्तापक्ष से जवाब मांगने की रणनीति बनाई। बैठक में उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, पार्षद चंद्रशेखर, नरेंद्र बंजारे, चंद्रशेखर चंद्राकर, काशीराम कोसरे, शिवेंद्र परिहार, नरेश तेजवानी, मनीष साहू, अजीत वैद्य, ओम प्रकाश सेन, चमेली साहू, जयश्री जोशी, लीना दिनेश देवांगन, हेमा शर्मा, कुमारी साहू, शशि साहू, पुष्पा वर्मा, खिलावन मटियारा, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू, जग्गी शर्मा, गुलाब वर्मा और गुड्डू यादव सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

बैठक में भाजपा पार्षदों ने कहा कि सत्तासीन कांग्रेस की परिषद में जनता लगातार समस्याओं से परेशान रही है। विगत 5 वर्षों में शहर की जनता बार-बार पानी की समस्या से जूझती रही और टैक्स के पैसों में भारी भ्रष्टाचार हुआ। जनता को टैक्स की राशि पटाने के लिए नोटिस दिया जा रहा है और आगामी बैठक में गरीब जनता पर फिर से आर्थिक बोझ डालने की तैयारी की जा रही है।

इस दौरान भाजपा पार्षदों ने महापौर धीरज बाकलीवाल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि इस स्थानीय सरकार के कार्य प्रामाणिक नहीं रहे हैं। जनता को मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ा और महापौर परिषद द्वारा सामान्य सभा की बैठक भी गिनती के कुछ दिनों में ही आयोजित की जा सकी। इसलिए भाजपा पार्षदों ने अंतिम सामान्य बैठक में पूरे 5 साल का हिसाब मांगने और मेयर एवं उनके जवाबदेह सदस्यों को घेरने की तैयारी कर ली है। इसके लिए मुद्देवार रणनीति तैयार की गई है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment