
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 118वां एपिसोड दुर्ग जिले के नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बूथ क्रमांक 219, वार्ड नंबर 52 में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, और मंडल महामंत्री पोषण साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने ‘मन की बात’ में हमारी संस्कृति और विरासत को आत्मसात करने की प्रेरणा देते हैं। बीते दो महीनों में हमारे देश में दो नए टाइगर रिजर्व जुड़े हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ का गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व और मध्य प्रदेश का राता पानी टाइगर रिजर्व शामिल हैं। यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।”
कार्यक्रम के बाद श्री कौशिक ने गणतंत्र दिवस के विषय में प्रधानमंत्री जी द्वारा कही गई बातों का उल्लेख करते हुए कहा, “यह भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। संविधान के कारण हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हम संविधान सभा के उन महान व्यक्तित्वों को नमन करते हैं जिन्होंने हमें यह पवित्र संविधान दिया।”
प्रधानमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ की चर्चा करते हुए इसे विविधता में एकता का प्रतीक बताया। जिला अध्यक्ष ने कहा, “महाकुंभ का आयोजन हमें यह सिखाता है कि कैसे हमारी परंपराएं पूरे भारत को एक सूत्र में बांधती हैं। यह आयोजन जातिवाद, भेदभाव से मुक्त होकर समता और समरसता का संदेश देता है।”
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि जुनून और समर्पण से ही किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
मन की बात श्रवण कार्यक्रम में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता थे: विनायक नातू, अलका बाघमार, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, मंत्री पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, रोहित साहू, अमिता बंजारे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, संतोष सोनी, अजय तिवारी, शिव चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा, प्रितपाल बेल चंदन, अनूप गटागट, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, हरीश चौहान, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, कौशल साहू, हेमंत सिन्हा, शीतला ठाकुर, लिकेश्वर देशमुख, राजू जंघेल, अनुपम साहू, रानी बंछौर, कमलेश चंद्राकर, कमलेश साहू, ज्योति प्रकाश साहू, धर्मेंद्र सिंह, लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, कृष्णा पटेल, दिव्या कलिहारी, साजन जोसेफ, जीत हेमचंद यादव, गायत्री वर्मा, रीता मेश्राम, सैयद आसिफ अली, देवनारायण चंद्राकर।






