दुर्ग जिले में शत-प्रतिशत सफलता
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल))।
दुर्ग जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत के समाचार के साथ ही जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां जमकर जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल ने इस ऐतिहासिक जीत को जनता की आशा और विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा क्षेत्र में 95% से अधिक सफलता प्राप्त की है। महापौर अलका बाघमार की जीत जनता की जीत है, और भाजपा इस भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरेगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा ने दुर्ग नगर निगम, कुम्हारी, अमलेश्वर नगर पालिका और उतई, धमधा, पाटन नगर पंचायत में जीत दर्ज कर शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में भी भाजपा पूरी मजबूती से उतरेगी।

विधायक ललित चंद्राकर ने दुर्ग में महापौर और पार्षद पदों पर भाजपा की शानदार जीत को जनता का आशीर्वाद बताया। विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि जनता ने महापौर पद पर उम्मीदवार को विधायक से भी बड़े अंतर से जिताया है, जिससे भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ा है।
नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार ने कहा कि वह पार्टी की एक साधारण कार्यकर्ता हैं, लेकिन पार्टी ने उन पर विश्वास जताकर प्रत्याशी बनाया, जिसे जनता ने अपार समर्थन दिया। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से निभाने का संकल्प लिया और चुनाव प्रचार के दौरान हुई किसी भी भूल-चूक के लिए जनता और कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगी।
जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड बनाया है। दुर्ग नगर निगम में भाजपा को 71% वोट मिले, जो कांग्रेस प्रत्याशी से काफी अधिक हैं। इस चुनाव में भाजपा ने भूपेश बघेल के क्षेत्र में भी कांग्रेस का सफाया कर दिया।
दुर्ग जिले में हुए इस चुनाव परिणाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा के सुशासन पर जनता के भरोसे का प्रमाण बताया जा रहा है।
इस अवसर पर चन्द्रिका चन्द्राकर, उषा टावरी, कांतिलाल बोथरा, प्रितपाल बेलचंदन, अजय तिवारी, चतुर्भुज राठी, शिव चन्द्राकर, डोमार सिंह वर्मा, देवेंद्र चंदेल, अरविन्दर खुराना, आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, संतोष सोनी, संजय बघेल, राजा महोबिया, नीलेश अग्रवाल, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर, हरीश चौहान, विजय ताम्रकार, मदन वाढई, प्रकाश साहू, नवीन पवार, सुरेन्द्र बजाज, मौसमी ताम्रकार, मनीष भंडारी, आसिफ अली, राजेश राजपूत, गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, बानी सोनी, उमाभारती साहू, डॉ. गुंजा पिंचा, शारदा गुप्ता, डॉ. भारती साहू, हर्षिका संभव जैन, नीलम सिंह परिहार, रितेश शर्मा, वीरेंद्र तन्ना, इष्टपाल भाटिया, शुभम शर्मा, जितेंद्र साहू, प्रशांत अग्रवाल, नितेश जैन, लुकेश बघेल, आनंद गौतम, शिवेन्द्र परिहार, अशोक साहू, विष्णु साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।










