Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा का “मोर बूथ-मोर अभियान” सदस्यता अभियान का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महासमुंद। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित “मोर बूथ-मोर अभियान” के तहत सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तुषार साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पंडित उपाध्याय को श्रद्धेय बताते हुए कहा, “दीनदयाल उपाध्याय हमारे आदर्श पुरुष और मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने हम सबको एकात्म मानववाद और अंत्योदय का पाठ पढ़ाया। उनकी शिक्षा पर चलकर हम छत्तीसगढ़ के लोगों की उन्नति के लिए कार्य कर रहे हैं।”

तुषार साहू ने आगे कहा, “अंत्योदय का अर्थ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा है, और भाजपा पूरी तरह से इस संकल्प के साथ कार्य कर रही है।”

भाजपा सदस्यता अभियान में नए सदस्यों का स्वागत

साहू ने इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा, “भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 18 करोड़ सदस्य हैं। हर छह साल में पार्टी संगठन पर्व सदस्यता अभियान और मोर बूथ-मोर अभियान के तहत सदस्यता का नवीनीकरण किया जाता है। यह पार्टी के अंत्योदय के लक्ष्य और पारदर्शिता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।”

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment